Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में ये खास व्यंजन होंगे राष्ट्रपति की थाली में, खास है पहाड़ी व्यंजनों का मेन्यू

    By Nand kishore khanduriEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 09:49 AM (IST)

    President Uttarakhand Visit उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के 11वें दीक्षा समारोह में आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आज गढ़वाल आगमन पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहाड़ी व्यंजनों का भी रसास्वादन करवाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

    Hero Image
    गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। मंगलवार को उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के आठ नवंबर को आयोजित हो रहे 11वें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि हैं। आज गढ़वाल आगमन पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहाड़ी व्यंजनों का भी रसास्वादन करवाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इस खास दौरे पर खास पकवानों से राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत पहाड़े के लोग करेंगे।

    राष्ट्रपति मुर्मू को परोसा जाएगा ये खास व्यंजन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झंगोरे की खीर के साथ ही कोदे की रोटी, राई, पालक, मेथी से बनी कफली, दाल का फाणू, राई की सब्जी के साथ ही पहाड़ी चटनी और पहाड़ी ककड़ी का रायता भी राष्ट्रपति के भोजन के मीनू में विशेष रूप से शामिल किया है। पहाड़ के तोर की दाल और पहाड़ी लाल चावल भी भोजन में परोसे जाएंगे।

    यहां करेंगी दिन का भोजन

    राष्ट्रपति दिन का भोजन विवि चौरास परिसर के अतिथि गृह में ही करेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पूर्ण भव्यता और आकर्षक व्यवस्थाओं के साथ विवि दीक्षा समारोह को आयोजित कर रहा है।

    सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

    राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। विवि परिसर के साथ ही चौरास क्षेत्र भी पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम टिहरी मयूर दीक्षित और एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर बीते रोज से ही क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव में बजा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का डंका, इस कॉलेज में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड