Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमनाथ से कार्तिक स्वामी तक 5000 KM साइकिल यात्रा: गो संरक्षण और सनातन धर्म का संदेश दे रहे दो युवा

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:47 PM (IST)

    गुजरात के सोमनाथ से दो युवा 5000 किमी की साइकिल यात्रा कर ऊखीमठ के कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचे। उनका उद्देश्य गो संरक्षण, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्र ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए गुजरात से साइकिल से यात्रा पर निकले दो युवा रुद्रप्रयाग के कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंच गए हैं। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)। गो संरक्षण, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और धार्मिक चेतना जागृत करने का संदेश लेकर गुजरात के सोमनाथ से निकले दो युवा साइकिल यात्री कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचे। करीब पांच हजार किमी की कठिन यात्रा तय कर यहां पहुंचे दोनों युवाओं का कार्तिकेय मंदिर समिति, स्थानीय श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने स्वागत किया।

    गुजरात के सोमनाथ निवासी 20 वर्षीय सियाल निकुल और उनके साथी जगदीश ने बताया कि उन्होंने गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गो संरक्षण को बढ़ावा देने तथा भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष साइकिल यात्रा 14 फरवरी से शुरू की है।

    यात्रा के दौरान दोनों विभिन्न राज्य, गांवों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को गो सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसे कार्तिक स्वामी धाम पहुंचना उनके जीवन का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने यहां भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा-अर्चना की।

    युवाओं ने बताया कि कार्तिक स्वामी धाम के दर्शन के बाद वे पंचकेदार यात्रा पर रवाना होंगे और इसके बाद भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

    उनका उद्देश्य युवाओं को भारतीय परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। कार्तिकेय मंदिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह नेगी ने दोनों युवाओं के साहस, दृढ़ संकल्प व धार्मिक आस्था की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां अधिकांश युवा भौतिकता की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं ऐसे युवा समाज को संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्रहित के संदेश से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा पर भारी वर्षा का असर: हवाई सेवा ठप, पैदल मार्ग फिसलन भरा

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: बदरी-केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    खबरें और भी