रुद्रप्रयाग में 14 दिनों के प्रशिक्षण से पंख लगीं उम्मीदें, अब मिलेट्स के पौष्टिक उत्पादों से अपनी पहचान बनाएंगी महिलाएं
रुद्रप्रयाग के मरोड़ा गांव में 14 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के ...और पढ़ें

पौष्टिक उत्पादों से पहचान बनाएंगी महिलाएं।
HighLights
रुद्रप्रयाग में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन हुआ।
महिलाओं को मिलेट्स आधारित पौष्टिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण मिला।
प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के लिए सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित एवं रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट प्रगति के तहत ग्राम मरोड़ा में आयोजित 14 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) का समापन प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना था।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रेखा देवी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने तथा अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (ईडीपी) और आठ दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रतिभागियों को मिलेट्स आधारित कुकीज, नमकीन, केक, लड्डू सहित विभिन्न पौष्टिक उत्पाद तैयार करने की तकनीक सिखाई गई। साथ ही उद्यमिता की अवधारणा, व्यावसायिक अवसर, कास्टिंग एवं प्राइसिंग, बिक्री संवर्धन, इंटरनेट मीडिया मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
