Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:20 AM (IST)

    खटीमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात दो व्यक्तियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिससे हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर छह के पास शनिवार देर रात दो लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति चित अवस्था में पड़े मिले।

    पुलिस ने बताया एक व्यक्ति की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पद्म सिंह सामंत, निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने, खटीमा के रूप में हुई। बताया गया कि राजेंद्र सिंह वहां परचून की दुकान चलाता था। दूसरे व्यक्ति की पहचान विनोद पुत्र शोभन सिंह, उम्र करीब 47 वर्ष, निवासी ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई।

    दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

    पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया है। आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की उम्मीद बताई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के खटीमा में सात परिवारों की घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़कर अपनाया सनातन धर्म

    यह भी पढ़ें- खटीमा में जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग बिहार का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार