Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी में श्रमिक के पेट में घुसा सरिया, डॉक्टरों ने 15 दिन की जंग में बचाई जान

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:09 PM (IST)

    उत्तरकाशी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट में सरिया घुसने से गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक की जान बचाई। वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जिला अस्पताल में उपचार के बाद श्रमिक। स्रोत अस्पताल प्रशासन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उत्तरकशी। श्रम संबंधी कार्य के दौरान पेट में सरिया घुसने से गंभीर घायल एक श्रमिक की जिला अस्पताल उत्तरकाशी के चिकित्सकों ने जान बचाई है।

    मानवता व सेवा की मिशाल पेश करते हुए वरिष्ठ सर्जन डा. केपी सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 15 दिनों तक लगातार चले उपचार से श्रमिक को नया जीवन दिया।

    जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.पीएस पोखरियाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी अतुल जनपद मुख्यालय में श्रम कार्य कर आजीविका चलाता है।

    लगभग 15 दिन पूर्व कार्य के दौरान वह अचानक पेट में सरिया घुस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। अ

    त्यधिक रक्तस्राव एवं गंभीर स्थिति के कारण उनका जीवन संकट में पड़ गया था, जिसे बीते 8 मई की रात्रि लगभग 10 बजे मरीज के परिजनों द्वारा हायर सेंटर रेफर करने के लिए संपर्क किया गया।

    मरीज की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि उच्च संस्थान पहुंचने में अधिक समय लग सकता है, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है।

    इसलिए तत्काल जिला चिकित्सालय में ही उपचार प्रारंभ किया गया। यहां बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया गया।

    वरिष्ठ सर्जन डा.केपी सिंह के नेतृत्व में डा.लोकेश, डा.आस्था, कविता आदि ने त्वरित उपचार प्रदान किया। ब्लड प्रेशर सामान्य पर सर्जन डा.केपी सिंह ने सफलतापूर्वक आंतों का आपरेशन किया। चिकित्सकों व स्टाफ के समर्पण और बेहतर देखरेख में मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहा है।

    यह भी पढ़ें- एम्स ऋषिकेश में 13 घंटे में पूरा हुआ पहला लीवर ट्रांसप्लांट, ब्रेन डेड युवती के अंगों से 3 को मिली नई जिंदगी

    यह भी पढ़ें- पौड़ी में पेड़ से गिरी महिला गंभीर घायल, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया