'माफ कीजिए, बहुत देर हो गई...', कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब पर मिला गुमनाम नोट
कैलिफोर्निया की सैन डिएगो काउंटी लाइब्रेरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 'द इंक्रेडिबल जर्नी' नामक एक किताब, जिसे 1980 में वापस किया जाना था, ...और पढ़ें

लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब। प्रतीकात्मक तस्वीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर किताबें पढ़ने के शौकीन लोग लाइब्रेरी से किताब ले आते हैं और उसे पढ़कर वापस कर देते हैं। मगर, कैलिफोर्निया की एक लाइब्रेरी में एक किताब 46 साल बाद वापस लौटी है।
ये मामला कैलिफोर्निया की सैन डिएगो काउंटी लाइब्रेरी का है। एक व्यक्ति ने 'द इंक्रेडिबल जर्नी' नामक बुक पढ़ने के लिए ली थी। उसे ये किताब 1980 में लौटानी थी। मगर वो किताब 46 साल बाद अब लाइब्रेरी पहुंची है।
लाइब्रेरी का रखरखाव करने वाले कोल्डवेन ने बताया कि किताब भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं लिखा था। उसने काफी रिसर्च के बाद किताब को वापस भेजा। किताब के साथ एक गुमनाम नोट भी था, जिसपर लिखा था कि माफ कीजिए, बहुत देर हो गई। इसके साथ उस व्यक्ति ने नोट में एक स्माइली फेस भी बनाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।