विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खाते-पीते घर का गैंग लीडर है...', ट्रेन के आगे सीना तानकर खड़ा हुआ जंगली भैंसों का 'सरदार'; आए मजेदार कमेंट्स

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:18 AM (IST)

जंगल से गुजर रही एक रेलवे लाइन पर जंगली भैसों का झुंड आ जाने पर लोको पायलट ने सूझबूझ से ...और पढ़ें

HighLights

  1. लोको पायलट ने ट्रैक पर जंगली भैसों के लिए ट्रेन रोकी।

  2. विशालकाय नर भैस को देख ट्रेन चालक दल हैरान रह गया।

  3. यह घटना वन्यजीव सुरक्षा में सतर्कता का महत्व दर्शाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंगल से गुजरने वाली एक रेलवे लाइन पर उस समय बेहद हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब पटरियों पर जंगली भैसों का एक झुंड आ गया। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को पूरी तरह रोक दिया।

एक-एक करके जानवरों का पूरा झुंड पटरी पार करके जंगल की दूसरी ओर जाने लगा। लेकिन जब लगा कि सभी जानवर निकल चुके हैं, तभी झुंड के सबसे ताकतवर और विशालकाय सदस्य की एंट्री हुई, जिसे देखकर ट्रेन के क्रू मेंबर्स भी दंग रह गए। अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह वायरल वीडियो किस रेल रूट पर रिकॉर्ड किया गया है।

इंजन केबिन से वीडियो किया गया रिकॉर्ड 

ट्रेन के ड्राइवर केबिन से रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस फुटेज में देखा जा सकता है कि करीब 8 से 10 भारतीय गौर एक-एक करके पटरियों को पार कर रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर इंडियन बाइसन भी कहा जाता है। ट्रेन रुकी रही और चालक दल शांति से झुंड के निकलने का इंतजार करता रहा।

वीडियो का सबसे यादगार और रोमांचक हिस्सा अंत में आता है। झुंड के बाकी सदस्यों के निकलने के बाद सबसे पीछे एक बेहद भारी-भरकम और गठीले शरीर वाला नर गौर पटरी पर आता है।

तुरंत जंगल में जाने के बजाय, वह कुछ सेकंड के लिए पटरियों पर ही रुक जाता है और अपना सिर घुमाकर सीधे इंजन केबिन की ओर देखने लगता है। वीडियो में चालक दल के सदस्यों की आवाजें सुनी जा सकती हैं, जो उस जानवर के विशालकाय आकार को देखकर आश्चर्यचकित थे। कुछ पल रुकने के बाद वह शांत भाव से जंगल में चला गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

ट्रेन क्रू ट्रेन रोककर जानवरों के झुंड के पटरियां पार करने तक इंतजार किया, ऑनलाइन लोगों का ध्यान तेजी से खींचा। एक यूजर ने लिखा कि गैंग लीडर, तो वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि खाते-पीते घर का लगता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लोको पायलट के धैर्य और सूझबूझ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने इस घटना को एक ऐसे बेहतरीन उदाहरण के तौर पर देखा, जहां वन्यजीवों को बिना किसी अनावश्यक दखल के आगे बढ़ने दिया गया।

वहीं, कुछ लोग वीडियो के अंत में दिखने वाले उस विशाल जानवर के रूप-रंग और ट्रेन के सामने उसके कुछ पल के लिए रुक जाने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए।

क्या है भारतीय गौर की खासियत?

भारतीय गौर दुनिया के सबसे बड़े जंगली मवेशियों में गिने जाते हैं। इनके चौड़े और मांसल कंधे इन्हें एक बेहद ताकतवर रूप देते हैं। यह शाकाहारी जानवर भारतीय उपमहाद्वीप के घने जंगलों का एक अहम हिस्सा हैं।

यह घटना इस बात की भी याद दिलाती है कि जंगलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक अक्सर वन्यजीवों के प्राकृतिक रास्तों को काटते हैं। ऐसे में यह वीडियो दिखाता है कि ट्रेन चालकों की सतर्कता और समय पर लिया गया सही फैसला बेजुबान जानवरों की जान बचाने में कितना अहम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ा, 17 महीने में 352 घटनाएं और 2 की मौत;वन्यजीव विभाग के पास कर्मचारियों का टोटा

यह भी पढ़ें- जंगल में अपराधियों की तलाश में निकली चंदौली पुलिस के सामने अचानक आ धमका खूंखार जानवर, थम गई सांसें