Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्री-वेडिंग शूट है या क्राइम पेट्रोल', कीचड़ में लेटे कपल का वीडियो हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 03:37 PM (IST)

    एक प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल कीचड़ भरे पानी में लेटा हुआ है। लोग इसे अजीब और अनरोमांटिक बताकर मजाक उ ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यह वीडियो रोमांस के बजाय मजाक का कारण बन गया है। वीडियो में एक कपल कीचड़ भरे पानी में लेटा हुआ नजर आ रहा है, जिसे लोग अजीब और अनरोमांटिक बता रहे हैं।

    वीडियो में कपल आंखें बंद करके पानी में तैरता हुआ दिख रहा है, जबकि आसपास फोटोग्राफी टीम कीचड़ में खड़ी होकर उन्हें पोज दे रही है। इस शूट को 'सिनेमैटिक' बनाने की कोशिश की गई, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।

    सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

    इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर मजाक बनाना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे किसी फिल्म के सीन या क्राइम सीन जैसा बताया। एक यूजर ने लिखा, "प्री-वेडिंग शूट अब बहुत अजीब होते जा रहे हैं।"

    वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, "जब आप वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बनना चाहते थे, लेकिन शादी का फोटोशूट करना पड़ गया।" कुछ लोगों ने इसे 'टाइटैनिक' और 'गंगनम स्टाइल' का अजीब मिश्रण तक बता दिया और कहा कि यह रोमांस से ज्यादा मजाक जैसा लग रहा है।

    क्रिएटिविटी या ओवरएक्टिंग?

    जहां कुछ फोटोग्राफरों ने इस तरह के शूट को अलग और रॉ इमोशन दिखाने वाला बताया, वहीं ज्यादातर लोग इसे बेवजह की क्रिएटिविटी मान रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “प्री-वेडिंग शूट पर इतना खर्च करने की जगह AI से फोटो एडिट करा लो।”

    वहीं, एक अन्य ने लिखा, "ये शादी का शूट है या क्राइम पेट्रोल का सीन?" हालांकि, वीडियो की सही जगह और तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मार्च में मौसम का यू-टर्न, गर्मी की जगह लौटी सर्दी; दिल्ली से बंगाल तक सात राज्यों में बारिश का अलर्ट