Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shakira के वाका-वाका का राजस्थानी वर्जन: इस्माइल लांगा ग्रुप ने बनाया 'त्समीना मीना खम्मा घानी', वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 06:35 PM (IST)

    राजस्थानी लोक कलाकारों के इस्माइल लांगा ग्रुप का 'वाका वाका' का अनोखा वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने शकीरा के हिट गाने को पारंपरिक राज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इस्माइल लांगा ग्रुप का 'वाका वाका' वर्जन वायरल।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर आये दिन कई बेहतरीन वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में राजस्थानी लोक कलाकारों का बस के अंदर का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,

    जिसमें इस्माइल लांगा ग्रुप के राजस्थानी लोक कलाकार, शकीरा के हिट गाने 'वाका वाका' (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) का एक अनोखा वर्जन गाते हुए दिख रहे हैं।

    'वाका वाका' राजस्थानी वर्जन वायरल

    इस वीडियो में हिट इंग्लिश Song को पारंपरिक राजस्थानी संगीत और संस्कृति के साथ मिलाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपलोड होने के सिर्फ एक दिन के अंदर इसे 68,700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    इस्माइल लांगा ग्रुप द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कलाकार रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में, 2010 में साउथ अफ्रीका में हुए FIFA वर्ल्ड कप के ऑफिशियल गाने 'वाका वाका' की धुन पर गाते और नाचते हुए दिख रहे हैं।

    कलाकारों ने गाने के बोल बदलकर 'वेलकम टू राजस्थान' कर दिया है, और इसमें 'खम्मा घणी' जैसे वाक्य जोड़ दिए हैं। ये मॉडिफाइड वर्जन अब सोशल मडिया पर वायरल हो रहा है।

    सोशल मीडिया पर रिएक्शन

    ऑनलाइन यूज़र्स ने कलाकारों की क्रिएटिविटी और एनर्जी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने परफॉर्मेंस की तुलना शकीरा के ओरिजिनल गाने से भी की।

    एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'जिसके पिता ने जयपुर को अपना होमटाउन चुना हो, उसके तौर पर यह मुझे बहुत सारी भावनाएं देता है।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दाल बाटी चूरमा खाने के बाद शकीरा। एक  तीसरे यूज़र ने कमेंट किया, 'अपने राजस्थानी ने तो।। शकीरा को भी बोल्ड कर दिया। वेलकम टू राजस्थान।। लवली।'

    इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया हैंडल ने भी वीडियो पर कमेंट किया है, जिसमें लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर और डोनोवन फरेरा समेत इंटरनेशनल खिलाड़ियों को टैग किया गया है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ismail langa (@ismaillanga_official)