Thalapathy Vijay कैसे बनें तमिलनाडु के 'किंग'? 'डे वन' से 'वन डे' तक का सफर
विजय की इस ब्लॉकबस्टर एंट्री को देखते हुए एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो उनके सफर को बखूबी बयान करती है। ...और पढ़ें

विजय की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है (फोटो- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर से नेता बनने का सफर अक्सर लंबा होता है, लेकिन थलपति विजय ने इसे महज दो साल में पूरा कर दिखाया। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डेब्यू करते हुए शानदार जीत दर्ज की है।
विजय की इस ब्लॉकबस्टर एंट्री को देखते हुए एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो उनके सफर को बखूबी बयान करती है।
विजय पहले और अब
ऊपर: Day One — स्कूली दिनों में साधारण युवा विजय
नीचे: One Day — आज का थलपति, चुनावी मंच पर जोशीले अंदाज में दोनों हाथ उठाकर जनता को संबोधित करते हुए
जोसेफ कैसे बने थलापति विजय?
विजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक निर्देशक हैं, जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक पार्श्व गायिका हैं। उनका जन्म 22 जून, 1974 को हुआ था और उनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की और कई फिल्मों में काम किया।
2024 में रखी टीवीके की नींव
फरवरी 2024 में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' की शुरुआत के साथ ही फिल्मों से संन्यास लेने और राजनीति में कदम रखने की घोषणा की। अप्रैल 2026 में उनकी फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में यह संकेत मिला कि विजय केवीएन प्रोडक्शंस के साथ एक और प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं।
राजनीतिक करियर
विजय ने 2009 में अपना फैन क्लब 'विजय मक्कल अय्यकम' शुरू किया। इस संगठन ने 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन किया। फरवरी 2019 में विजय ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इससे देश की सामाजिक-धार्मिक सद्भाव बिगड़ जाएगा।
खबरें और भी
उनके फैन क्लब के सदस्यों ने 2022 के तमिलनाडु स्थानीय चुनावों में चुनाव लड़ा और 115 सीटों पर जीत हासिल की। 2 फरवरी 2024 को विजय ने एक नए राजनीतिक दल, 'तमिलगा वेट्री कझगम' को लॉन्च करने की घोषणा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।