वंदे भारत के लोको पायलट केबिन में रील बनाती महिला का वीडियो वायरल, रेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
देश में रील का बुखार अब लोगों की जान का सवाल बन गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष वंदे भारत ट्रेन ...और पढ़ें

वंदे भारत के लोको पायलट केबिन में रील बनाती महिला का वीडियो वायरल
HighLights
वंदे भारत का लोको पायलट केबिन प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है
एक्स पर प्रेम भारद्वाज नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में रील का बुखार अब लोगों की जान का सवाल बन गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट के केबिन में बैठकर रील बनाते दिख रहे हैं।
ट्रेन का यह हिस्सा प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है, जहां आम यात्रियों का जाना सख्त मना है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस वीडियो में लोको पायलट भी दिखाई दे रहा है।
एक्स पर प्रेम भारद्वाज नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने महिला की पहचान सरिता यादव के रूप में की और आरोप लगाया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ वंदे भारत के केबिन में घुसकर लोको पायलट की मुख्य कुर्सी पर बैठकर बारी-बारी से रील शूट की।
यूजर ने रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और लिखा कि सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों को रील बनाने का इतना चस्का लग गया है कि वे सुरक्षा के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही से सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।
खबरें और भी
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे के आधिकारिक शिकायत पोर्टल रेलवे सेवा ने संज्ञान लिया। रेलवे सेवा ने शिकायतकर्ता से ट्रेन नंबर, तारीख, समय और मोबाइल नंबर जैसी पूरी जानकारी मांगी है ताकि जांच शुरू की जा सके।
इसी बीच, जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से यह रील पोस्ट की गई थी, वह अब गायब हो चुका है। वहां पेज नॉट फाउंड का मैसेज दिख रहा है, जिससे लगता है कि विवाद बढ़ने पर अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया गया।