Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मजाक में बना दिया...' कथित डिलीवरी बॉय का वायरल वीडियो फर्जी निकला, स्क्रिप्टेड कहानी पर यूजर्स ने लगाई क्लास

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 11:23 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर एक भावुक और विचारोत्तेजक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला ने सड़क पर अपने पूर्व स्कूल सहपाठी से मुलाकात की, जो अब डिलीवर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    युवाओं में हंसी-मजाक के लिए बनाया था वीडियो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला ने सड़क पर अपने पूर्व स्कूल सहपाठी से मुलाकात की, जो अब डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा है। महिला ने उसे फोन से रिकॉर्ड करते हुए पुराने दिनों का जिक्र किया और मजाक उड़ाया, आखिर में कहते हुए, "सबको ये वीडियो भेजेंगे।"

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि बाद में सच्चाई पता चलने पर यूजर्स भड़क उठे। क्योंकि वीडियो में डिलीवरी बॉय युवक को ऐसे दिखाया गया था जैसे वो मजबूरी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है।

    क्योंकि वीडियो में महिला कहती सुनाई देती है, "स्कूल में तुम सबको मोटिवेशनल वीडियो भेजते थे, प्रेरित करते थे... और अब पिज्जा डिलीवर कर रहे हो?" वह आगे बताती है, "वह 30 साल का है, और आज डोमिनोज में काम करता है।"

    फिर पूछती है, "डोमिनोज में काम करके कैसा लग रहा है? स्कूल के दिन याद हैं?" लड़का मुस्कुराते हुए शांतिपूर्वक जवाब देता है, "हाँ, बहुत कुछ याद है।"

    वीडियो के अंत में महिला हंसते हुए दोहराती है, "हम ये वीडियो सबको भेजेंगे।" पूरे समय लड़का अपनी मासूम मुस्कान और शालीनता बनाए रखता है, बिना किसी गुस्से या जवाबी तंज के।

    महिला के इस तरह से वीडियो बनाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि लड़कों की जिंदगी आसान नहीं होती। जिम्मेदारियां उम्र से पहले आ जाती हैं, सपने दब जाते हैं, आत्मसम्मान की परीक्षा होती है। पिज्जा डिलीवर करना शर्मनाक नहीं है। किसी के संघर्ष का मजाक उड़ाना शर्मनाक है।

    वीडियो वायरल होने के बाद डिलीवरी बॉय बना लड़के ने खुद सफाई दी है और कहा है कि हंसी-मजाक के लिए यह वीडियो बनाया था।

    Disclaimer वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद इस खबर को अपडेट किया गया है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।