Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होटल के कॉफी मेकर में अंडरवियर धोने वाली महिला पर 9 करोड़ का मुकदमा? जानें वायरल दावे की सच्चाई जानिए

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 11:21 PM (IST)

    वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि किसी अमेरिकी होटल ने तारा पर 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) का मुकदमा ठोका है, क्योंकि इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    होटल के कॉफी मेकर में अंडरवियर धोने वाली महिला पर 9 करोड़ का मुकदमा (फोटो- इंस्टाग्राम)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर तारा वुडकॉक्स का एक पुराना टिकटॉक वीडियो हाल ही में फिर से वायरल हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में वह दावा करती हैं कि होटल के कमरे में रखे कॉफी मेकर का इस्तेमाल गंदे अंडरवियर धोने के लिए किया जा सकता है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अमेरिकी होटल ने वुडकॉक्स पर एक मिलियन डॉलर (लगभग 9.09 करोड़ रुपये) का मुकदमा किया जा रहा है।

    वीडियो में क्या दिखाया गया?

    • नवंबर 2025 में अपलोड किए गए इस वीडियो में तारा बताती हैं कि अगर यात्रा के दौरान क्लीन अंडरवियर खत्म हो जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं।
    • अंडरवियर को कॉफी ग्राउंड्स वाली जगह (फिल्टर बास्केट) में रखें।
    • मशीन को ऑन करें, ताकि गर्म पानी उसमें से गुजरे और "साफ" हो जाए।
    • इसके बाद होटल के हेयर ड्रायर से कपड़े सुखा लें।
    • उन्होंने इसे ब्रिलियंट ट्रैवल हैक बताया, लेकिन कई लोगों ने इसे बेहद गंदा और अस्वच्छ करार दिया।

    मुकदमे की अफवाह कितनी सच्ची?

    वायरल क्लेम्स में कहा जा रहा है कि किसी अमेरिकी होटल ने तारा पर 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) का मुकदमा ठोका है, क्योंकि इस "हैक" से मेहमानों की शिकायतें आईं, रिफंड दिए गए और कॉफी मशीनें बदलनी पड़ीं।

    लेकिन फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स के अनुसार कोई भी पब्लिक कोर्ट रिकॉर्ड, लीगल फाइलिंग या ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं मिला है जो इस मुकदमे की पुष्टि करता हो। यह अफवाह सोशल मीडिया पर फैली है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं।

    तारा खुद कह चुकी हैं कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया, यह वीडियो एक जोक या वार्निंग था कि होटल के कॉफी मेकर कितने गंदे होते हैं जिनको वे खुद कभी इस्तेमाल नहीं करतीं।