अप्रैल में इन ग्रहों के गोचर से ये 2 राशियां होंगी करोड़पति


By Ashish Mishra29, Mar 2025 04:18 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों पर प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि अप्रैल में किन ग्रहों के गोचर से राशियों को फायदा होगा?

मंगल ग्रह का गोचर

3 अप्रैल 2025 को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 06 जून तक मंगल देव रहेंगे। इस दौरान कई राशियों को लाभ होगा।

सूर्य का गोचर

ज्योतिषियों के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन खरमास खत्म होगा और मांगलिक कार्य की शुरुआत होगी।

इन राशियों को होगा लाभ

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों को धन लाभ होगा। इसके साथ ही, कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होने लगेंगी।

मेष राशि के जातक

ग्रहों के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि के जातक

सूर्य और मंगल के गोचर से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन जातकों को करियर में कामयाबी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, कारोबार में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

कार्य में मिलेगी सफलता

सूर्य और मंगल के गोचर से इन दोनों राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, पहले से रुके हुए कार्य होंगे और तरक्की के योग बनेंगे।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ