ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को लाभ होता है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र में मंगल के गोचर से किन राशियों को फायदा होगा?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 15 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस दौरान ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को धन लाभ होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान में मंगल मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, 03 अप्रैल को इस राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
मंगल के राशि परिवर्तन से कई जातकों के कारोबार में बंपर कमाई होगी। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को व्यापार में आने वाली बाधा से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, धन लाभ के योग बनेंगे।
चैत्र नवरात्र में इस राशि के जातकों की धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों का सहयोग मिलेगा।
मंगल गोचर से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन जातकों को करियर में सफलता मिलेगी और शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा।
धन की कमी का सामना करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ