यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को क्या उपाय करने से धन लाभ होता है?
जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उन्हें धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
वास्तु के अनुसार, शुक्रवार के दिन घर में कपूर जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन का आवागमन बना रहता है।
शुक्रवार के दिन पूजा करते समय घर के मंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही, घी और मखाने का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से हेल्थ बेहतर रहता है और धन लाभ होता है।
शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
शुक्रवार को गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, आटा, दूध, दही और धन का दान करें। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी।
शुक्रवार को पूजा करते समय कमलगट्टे की माला से ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें।
धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ