अमरूद स्वाद में लाजवाब और सेहत में अद्भुत है। इसे चटनी के रूप में खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें इसे खाने के 7 बेमिसाल फायदे।
अमरूद में फाइबर भरपूर होता है। चटनी खाने से पाचन सही रहता है और कब्ज जैसी समस्या कम होती है।
अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है। चटनी के रूप में इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
अमरूद कम कैलोरी वाला फल है। चटनी के रूप में इसका सेवन भूख नियंत्रित करता है और वजन कम करने में मदद करता है।
अमरूद में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
अमरूद की चटनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह दांत और मसूड़ों को मजबूत बनाता है और इन्फेक्शन से बचाता है।
अमरूद में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और निखरी हुई बनाते हैं। आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
अमरूद में विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त को बेहतर बनाते हैं।
अमरूद की चटनी को अपने खाने में शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva