नोनी के साग के इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान


By Priyam Kumari14, Sep 2025 12:05 PMjagran.com

नोनी के साग के फायदे

नोनी एक छोटा सा पौधा होता है, जिसका साग जितिया व्रत के पहले दिन खाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानें रोजाना खाने के 7 गजब फायदे।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं

फाइबर युक्त नोनी साग कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। पेट साफ और पाचन तंत्र बेहतर रहता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाएं

नोनी साग में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

दिल को रखें हेल्दी

नोनी साग रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करता है।

वजन कंट्रोल करने में मदद

फाइबर की वजह से नोनी साग लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखता है और वजन घटाने में सहायक होता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करते हैं और बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं।

शरीर में सूजन कम करें

नोनी साग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

शुगर लेवल-ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

रोजाना नोनी का साग खाने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

नोनी को खाने के इन फायदों को जानकर डाइट में शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva