इन 7 सब्जियों को कच्चा खाने की न करें गलती


By Priyam Kumari16, Dec 2025 04:41 PMjagran.com

कच्ची सब्जियां क्यों न खाएं?

हेल्दी हेल्थ के लिए सब्जियां बहुत फायदेमंद होती है। कुछ सब्जियों को लोग कच्चा खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन इन 7 सब्जियों को कच्चा खाना हानिकारक हो सकता है।

कच्ची अरबी

कच्ची अरबी में खुजली और गले में जलन पैदा करने वाले तत्व होते हैं। इसे पकाने के बाद ही सेवन करना सही रहता है।

कच्चा पालक

कच्चा पालक ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। हल्का पकाने पर इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिलते हैं।

कच्चे आलू

कच्चे आलू में सोलनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

कच्चे राजमा

राजमा को बिना पकाए खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कच्चा बैंगन

कच्चा बैंगन खाने से पेट दर्द और एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद नेचुरल टॉक्सिन पकाने पर ही सुरक्षित होते हैं।

कच्चे मशरूम

कुछ मशरूम कच्चे खाने पर जहरीले साबित हो सकते हैं। इन्हें हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।

कच्ची फूलगोभी

कच्ची फूलगोभी गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ा सकती है। इसे पकाकर खाने से पाचन आसान होता है।

बेहतर सेहत के लिए इन सब्जियों को पकाकर ही खाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva