Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ ही लाभ


By Farhan Khan16, Mar 2025 09:44 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए नई खुशखबरी लेकर आएगा। परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का परिवार के साथ प्लान बन सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों को प्रमोशन मिल सकता है। भूमि संबंधी कार्यों से आज लाभ के योग बनेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप और आपका परिवार परेशान नजर आएगा। आज किसी से पर्सनल बातें शेयर न करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह राशिफल

आज आप किसी नई विवाद में उल सकते हैं, जिस कारण मानसिक तौर से आप परेशान रहेंगे। किसी नए काम के लिए आज आपको दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। काम के क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद आपको प्राप्त होगी। आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा है। लाभ के योग निर्मित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन का योग बन रहा है। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। भूमि संबंधी निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी। आज किसी नए काम की शुरुआत सोच विचार कर करें, क्योंकि विरोधी आपके काम को बिगाड़ सकते हैं।

धनु राशिफल

आज पारिवारिक तौर से कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी। मन अशांत रहेगा। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज के दिन किसी नए काम का डिसीजन न लें। नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी। परिवार में कुछ आपसी मतभेद देखने को मिलेंगे। आज पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा बहुत दिन से चल रही भाग दौड़ में आज राहत मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी आज आर्थिक तौर से दिन अच्छा रहेगा कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा परंतु साथ संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी आज कुछ आर्थिक मुस्कान संभव है प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें वाणी पर संयम रखें।