चावल की बात करें, तो यह भारतीय थाली का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि यह खाने भी काफी टेस्टी होते हैं। चावल की भी अलग अलग किस्में होती है, जिसमें ब्राउन राइस और ब्लैक राइस आदि शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना ब्राउन राइस खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें।
ब्राउन राइस में फाइबर, विटामिन- बी1, विटामिन- बी3, विटामिन- बी16, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर, फेनोलिक यौगिक और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखते हैं।
जो लोग खराब पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में ब्राउन राइस शामिल करने चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पाचन को अच्छा रखने का काम करता है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और एक बेहतरीन डाइट की तलाश में हैं, तो ऐसे में आपको रोजाना ब्राउन राइस खाने चाहिए। इन्हें, खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आपके शरीर की चर्बी धीरे धीरे कम होने लगती है।
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक टाइम ब्राउन राइस खाने चाहिए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करता है। आपको काफी फायदे मिलेगा।
हालांकि आपको ब्राउन राइस खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपको एक दिन में एक लगभग 200-300 ग्राम चावल खाने चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com