प्रदोष व्रत पर शिव जी को चढ़ाएं यह 1 फूल, करियर में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra05, Jun 2025 10:00 PMjagran.com

प्रदोष व्रत 2025

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन शिव जी को कौन-सा फूल चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलती है?

प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, 08 जून 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा करना शुभ होता है। इससे पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत की शुरुआत 8 जून को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर होगी। इसका समापन 9 जून को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर होगा।

कनेर का फूल चढ़ाएं

प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा करते समय कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं और घर में बरकत होती है।

धन-धान्य की प्राप्ति

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शिव जी कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए। इसे चढ़ाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो प्रदोष व्रत पर शिव जी को कनेर का फूल चढ़ाएं। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं।

मनोकामना होती है पूरी

प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को शिव जी को कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए। इसे चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ