शरीर को लंबे समय तक बीमारियों से आजाद रखने के लिए हमें पूरे दिन में कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए और इन फिजिकल एक्टिविटी में सबसे आसान एक्सरसाइज वॉकिंग करना है, जो हमें सुबह या शाम करनी चाहिए।
लोग अपनी दिनभर के बिजी शेड्यूल में अलग अलग तरीके से वॉकिंग करते हैं। कोई खाली पेट वॉक करता है, तो कोई हल्का फुल्का खाकर वॉक करता है। वहीं कुछ रनिंग जूतों के साथ वॉक करते है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सुबह में नंगे पैर घास पर चलते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन लोगों के साथ अमूमन यह होता है कि वे अक्सर चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं। उन लोगों को रोज नंगे पैर घास पर चलना चाहिए क्योंकि इससे दिमाग तेज होता है और यादाश्त में सुधार होता है।
अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको नंगे पैर घास पर चलना चाहिए क्योंकि नंगे पर घास चलने से दिमाग शांत होता है और दिमाग शांत होने से नींद अच्छी आती है।
जो लोग छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस लेते हैं। उन लोगों को रोजाना घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। इससे उनकी मेंटल हेल्थ काफी अच्छी हो सकती है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना घास पर नंगे पैर चलना चाहिए।
इन दोनों लोग तेजी से हाई बीपी की समस्या के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अपने बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए आपको नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com