नवरात्र में तुलसी पूजा करने के 4 फायदे


By Ashish Mishra01, Apr 2025 12:40 PMjagran.com

चैत्र नवरात्र 2025

नवरात्र में पूजा-पाठ करने का विधान होता है। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में तुलसी पूजा करने से क्या फायदे होते हैं?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

तुलसी पूजा करने के फायदे

नवरात्र में तुलसी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सुख-समृद्धि का आगमन

नवरात्र में तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

स्वास्थ्य रहता है बेहतर

अगर आप किसी भी प्रकार की बीमारियों का सामना कर रहे हैं, तो नवरात्र में तुलसी की पूजा करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

कई बार व्यक्ति गृह क्लेश का सामना करते रहते हैं। इससे छुटकारा पाना के लिए तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी से जूझ रहे लोगों को नवरात्र में तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में लाभ होता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, दीपक के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ