Hanuman Janmotsav पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, बजरंगबली होंगे प्रसन्न


By Ashish Mishra08, Apr 2025 01:00 PMjagran.com

Hanuman Janmotsav 2025

सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से बनाया जाता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

हनुमान जन्मोत्सव कब है?

पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

चैत्र पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा।

हनुमान जी के मंत्र

हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा करते समय ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साधक को साहस, शक्ति और सफलता की प्राप्ति होती है।

सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

परेशानियों का सामना करने वाले लोगों को ॐ नमो भगवते हनुमते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

बुद्धि के लिए मंत्र

हनुमान जन्मोत्सव पर मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्: मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है।

हनुमान जी की कृपा

पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

हनुमान जन्मोत्सव पर इन मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, लंबे समय से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ