भूलकर भी न पिएं बासी चाय, हो सकती हैं ये बीमारियां


By Priyam Kumari11, Dec 2025 03:32 PMjagran.com

बासी चाय पीने के नुकसान

ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय से होती है। दूध वाली चाय बनने के कुछ देर बाद खराब हो जाती हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आइए जानें बासी चाय पीने के 7 नुकसानों के बारे में।

दस्त या डायरिया

पुरानी चाय में हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस विकसित हो सकते हैं, जिससे दस्त या डायरिया होने का खतरा रहता है।

पेट की समस्या

बासी चाय में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इसे पीने से पेट में दर्द, अपच और गैस की समस्या हो सकती है।

सूजन और पेट फूलना

पुरानी चाय में एंटीबैक्टीरियल गुण खत्म हो जाते हैं। इसके सेवन से पेट में सूजन और भारीपन महसूस हो सकता है।

फूड पॉइजनिंग का खतरा

यदि चाय लंबे समय तक खुली रही है या ज्यादा गर्म नहीं रखी गई है, तो इसे पीने से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है।

अम्लता और एसिडिटी

बासी चाय पीने से पेट में अम्लता बढ़ सकती है। इससे जलन और एसिडिटी की समस्या होने का खतरा रहता है।

सिरदर्द और थकान

बासी चाय में कैफीन और अन्य हानिकारक तत्व बदल जाते हैं। इसे पीने से सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इम्यूनिटी कमजोर होना

बासी चाय में बैक्टीरिया की वजह से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर पड़ सकता है। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

चाय हमेशा ताजी और सही तरीके से बनाई हुई ही पिएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva