दूध के साथ केला खाने के 6 नुकसान


By Akshara Verma09, Sep 2025 02:00 PMjagran.com

केला और दूध को साथ में खाने के नुकसान

क्या आप जानते हैं दूध के साथ केला खाने के कारण पाचन में दिक्कत होने लगती हैं। साथ ही, यह दोनों चीजें साथ में खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान देता हैं। आइए जानते हैं इन नुकसानों के बारे में।

पाचन संबंधी समस्याएं

आयुर्वेद के अनुसार, दूध और केला दोनों ही पेट के लिए भारी होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट फूलना, गैस या कब्ज की समस्या हो सकती है।

कफ बनना

केला और दूध को साथ में खाने से बीमार आहार माना जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में कफ बढ़ने लगता है। इससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

एलर्जी और साइनस की समस्या

यह कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है, जिससे शरीर पर रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं होती हैं। साथ ही, यह साइनस कंजेशन को बढ़ाता है, जो साइनस से परेशान लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

शरीर में सुस्ती

दूध और केला एक साथ खाने से शरीर में भारीपन महसूस होता है। साथ ही, यह दिमाग को धीमा कर देता हैं, जिससे शरीर में धीरे-धीरे सुस्ती आने लगती हैं।

ब्लड शुगर का बढ़ना

अधिक मात्रा में केले का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

दूध और केले को साथ में खाने से शरीर में इन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva