आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग नींद से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हालांकि इसके लिए तमाम तरह के उपाय समय समय पर आजमाए जाते रहते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको रात में खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी रात की नींद उड़ सकती है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपको रात में मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। इससे आपके पेट में गर्मी हो सकती है। इसके चलते आपको एसिडिटी, जलन और सीने में भारीपन महसूस होता है और आपकी नींद उड़ सकती है।
अगर आप डिनर के बाद अक्सर मीठे के लिए चॉकलेट का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आज ही इसे स्किप कर देना चाहिए। चॉकलेट में कैफीन और शुगर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी नींद खराब कर सकता है।
रात में अगर आप सोने से पहले कॉफी या चाय का सेवन कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको आज ही इसे स्किप कर देना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद उड़ा सकता है।
जिन लोगों को रात में खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाना सूझता है। ऐसे में उन लोगों को रात में सोने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि ये मीठा शरीर को अक्सर एक्टिव करने का काम करता है।
मेडिकल साइंस कहती है कि रात में जंक फूड खाने का सीधा सा मतलब है कि इससे आपकी नींद पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इन चीजों को खाने के बाद अक्सर पाचन धीमा हो सकता है।
रात में सोने से पहले आपको इन फूड्स की बजाय एक गिलास गुनगुना दूध, केले, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स, और दलिया आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि आपको इन्हें लिमिट में खाना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com