वास्तु टिप्स के बारे में अगर बात करें, तो यह हमारे जीवन में बेहद अहम रोल अदा करता है। वास्तु टिप्स को फॉलो करने से आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें वास्तु टिप्स के हिसाब से घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सनातन धर्म से जुड़े से लोग के घर में मंदिर रखते हैं, जिसमें देवी-देवताओं की प्रतिमा को विराजमान कर रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
घर के मंदिर में नुकीली चीजों को रखना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम धीरे-धीरे कम हो सकता है। गृह क्लेश जैसी स्थिति बन सकती है।
घर के मंदिर में एक से अधिक शंख नहीं रखने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
घर के मंदिर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को नहीं रखना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और देवी-देवता के नाराज होने से आपकी तरक्की रुक सकती है।
घर के मंदिर में भूलकर भी गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। देवी-देवताओं का वास साफ-सफाई वाली जगह बेहद पसंद होती है। आपको आज ही साफ-सफाई करनी चाहिए।
आपको घर के मंदिर में इन चीजों को रखने के बजाय गंगाजल, शंख, तुलसी, और कलश जैसी शुभ वस्तुएं रखनी चाहिए। इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com