सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव जी के लिए होता है। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा की जाती है।
भगवान शिव जी की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। बिगड़े काम बन जाते हैं और परिवार में खुशियां आने लगती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सोमवार के दिन करने से आपका जीवन संवर जाएगा। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें।
जो जातक सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा करते हैं और उन्हें बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं, तो इससे उनकी किस्मत बदलने लगती है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, शिव जी को दूध बेहद प्रिय होता है। ऐसे में अगर आप सोमवार को दूध का दान करते हैं, तो आपसे शिवजी प्रसन्न हो जाएंगे।
सोमवार के दिन नीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से आपके घर की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी। लंबे समय से अटका धन भी मिलने की संभावना है।
शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए आपको सोमवार के दिन गंगा जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
सोमवार को पूजा के समय रुद्राक्ष की माला से 'ॐ सोमेश्वराय नमः' का लगभग 108 बार जाप करने से कभी जीवन में असफल नहीं होंगे।
सोमवार को ये 4 काम आप जरूर करें। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com