अगर हम काफ मसल्स की बात करें, तो इसे पिंडली की मांसपेशियों के नाम से जाना जाता है। यह पंप की तरह काम करती हैं, जो पैरों से हार्ट तक ब्लड सर्कुलेशन को तेज करती हैं। ऐसे में काफ मसल्स को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना करते हैं, तो इससे आपकी काफ मसल्स हेल्दी हो सकती है। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग रोजाना अपने डेली रूटीन में एंकल सर्कल्स शामिल करते हैं, तो इससे उनकी काफ मसल्स काफी हेल्दी रहता है। आप कुछ इस तरह से एंकल सर्कल्स कर सकते हैं।
एंकल सर्कल्स करने के लिए सबसे पहले एक पैर को जमीन से ऊपर उठाएं। पैर को उठाने के बाद एड़ी को स्थिर रखते हुए टखने को घड़ी की दिशा और फिर विपरीत दिशा में 10-10 बार घुमाएं।
काफ मसल्स के लिए आप काफ राइज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। सीधे खड़े होने के बाद अपने पैरों को को हिप की चौड़ाई पर रखें।
पैरों को को हिप की चौड़ाई पर रखने के बाद धीरे-धीरे एड़ी उठाकर पंजों पर खड़े हों और फिर वापस नीचे आएं। आपको इस प्रक्रिया को तकरीबन 12 से 15 बार दोहराना है।
इस एक्सरसाइज का नाम जितना शानदार है, यह उतनी ही इफेक्टिव भी मानी जाती है। इसके लिए आपको पंजों पर खड़े होकर 20-30 कदम धीरे-धीरे चलना है और फिर नॉर्मल वॉक करना है।
हालांकि, आपको काफ मसल्स से जुड़ी इन एक्सरसाइज को करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आप इन्हें ठीक तरीक से नहीं कर पा रहे, तो ऐसे में आपको कोच की मदद लेनी चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com