सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस बार विनायक चतुर्थी 01 अप्रैल को होगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है, क्योंकि यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित है।
विनायक चतुर्थी में गणेश जी की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखने का भी प्रावधान है। इससे जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर विनायक चतुर्थी पर किन चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन शहद का दान करें। हालांकि, यह विशेष रूप से सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी होता है।
मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने के साथ-साथ आपके घर में धन का आगमन होगा और तिजोरी हमेशा भरी रहेगी। इसके साथ ही लंबे समय से अटका धन भी मिलने की संभावना है।
अगर आपकी राशि मेष है, तो हिंदू धर्म के अनुसार, आपको विनायक चतुर्थी पर गेहूं का दान करना चाहिए। इससे आपके कारोबार में तरक्की होगी।
कारोबार में तरक्की होने के साथ-साथ आपके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे और परिवार के सदस्यों की आय में भी वृद्धि होगी।
जो जातक विनायक चतुर्थी पर हरे रंग के कपड़े दान करते हैं, तो इससे न केवल गणेश जी प्रसन्न होते हैं, बल्कि आपके घर में समृद्धि भी आती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com