घर की शांति के लिए इस दिशा में जलाएं दीपक


By Farhan Khan05, Apr 2025 04:48 PMjagran.com

दीपक जलाने से क्या होता है?

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होता है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

इस दिशा में जलाएं दीपक

दीपक जलाने से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर की किस दिशा में दीपक जलाना चाहिए, ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहें।

घर की पूर्व दिशा में जलाएं दीपक

जो जातक घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाते हैं, उनके जीवन में सुखों का आगमन होने लगता है। इससे व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं।

देवी-देवता हो सकते हैं प्रसन्न

बिगड़े काम बनने के साथ-साथ आपसे देवी-देवता भी प्रसन्न हो सकते हैं और आपके अच्छे दिन आ सकते हैं। अटका हुआ धन भी मिलने की संभावना बनी रहती है।

पश्चिम दिशा में भी जला सकते हैं दीपक

आप दीपक जलाने के लिए घर की पश्चिम दिशा का भी चयन कर सकते हैं। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। धीरे-धीरे जीवन भी संवरने लगता है।

परिवार में बना रहता है प्रेम

जीवन संवरने के साथ ही आपकी पूजा भी सफल हो जाती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। आय के नए साधन भी प्राप्त होते हैं।

खंडित दीपक इस्तेमाल न करें

दीपक जलाने के लिए कभी भी खंडित दीपक न लें। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आपके परिवार के ऊपर विपत्ति भी आ सकती है।

शाम के समय दीपक जलाएं

जो लोग कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, ऐसे में उन लोगों को शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। इससे समस्या का निदान हो जाएगा।

आप पूर्व और पश्चिम दोनों दिशा में दीपक जला सकते हैं। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com