बेली फैट जल्द होगा कम, करें ये आसान एक्सरसाइज


By Priyam Kumari08, Sep 2025 04:25 PMjagran.com

बेली फैट कम करने के तरीके

बेली फैट बढ़ना आजकल आम समस्या बन चुकी है। अगर आप घर बैठे ही पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो इन आसान एक्सरसाइज को जरूर ट्राई करें।

क्रंचेस एक्सरसाइज

बेली फैट कम करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और छाती की ओर ऊपर उठें। यह पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और फैट कम होता है।

बर्पीज एक्सरसाइज

सीधा खड़े होकर, कूदते हुए हाथ ऊपर और फिर पुश-अप पोजीशन में आएं। यह कैलोरी बर्न करने और फैट घटाने में मदद मिलती है।

साइकिलिंग मूवमेंट एक्सरसाइज

बेली फैट से छुटकारा पाने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को हवा में साइकिल चलाने जैसा घुमाएं। यह पेट की चर्बी कम करने में कारगर है।

प्लैंक एक्सरसाइज

सपाट हाथों और पैरों पर शरीर को सीधा रखें। इसे 30-60 सेकंड तक करें। पेट, पीठ और कोर मसल्स मजबूत होंगे।

लेग रेज एक्सरसाइज

पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को सीधा ऊपर उठाएं और धीरे नीचे लाएं। निचले पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

पुश-अप पोजीशन में हाथों पर वजन डालें और पैरों को जल्दी-जल्दी छाती की ओर लाएं। फुल बॉडी वर्कआउट और फैट बर्निंग।

रिवर्स क्रंचेस एक्सरसाइज

पीठ के बल लेटकर घुटनों को सीने की ओर लाएं और धीरे नीचे करें। यह एक्सरसाइज लोअर एब्स पर फोकस करती है।

रोजाना 15-20 मिनट ये एक्सरसाइज करें और पेट की चर्बी कम करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva