ऐसा कहा जाता है कि पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए हमें हैवी और हेल्दी नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हमें ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ईजी हेल्दी ब्रेकफास्ट बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप सुबह के समय झटपट बना सकते हैं।
पोहा सबसे आसान और हेल्दी नाश्ता है। जिसे बनाना भी बेहद आसान है। पोहे में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है।
ब्रेकफास्ट के लिए उपमा भी काफी पौष्टिक होता है। इसमें आप तरह-तरह की सब्जियां डालकर बना सकती हैं।
आप ओट्स को पीसकर उसमें सब्जियां मिक्स करके मिश्रण बना लें। अब इसके नॉनस्टिक पेन पर कटलेट बनाएं। बच्चों और बड़ों सबके के लिए ये हेल्दी होते हैं।
आप गाजर, खीरा और प्याज को चॉप करके का ग्रेट करके उसमे सॉस और म्योनीज मिलाकर सैंडविच बना सकती हैं। ये काफी हेल्दी होता है।
नाश्ते में बच्चों और बड़ों दोनों को आप ऑमलेट दे सकती हैं। सुबह के वक़्त आप सब्जियां डालकर इसे झटपट बना भी सकती हैं।