क्या आप जानते हैं खसखस गर्मियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही, यह तेज लू से भी शरीर को बचाने में मदद करता है। आप घर में खसखस का उपयोग करके इसका हल्वा बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसको बनाने की रेसिपी।
खसखस का हलवा बनाने के लिए आप आधा कप खसखस, 1 कप दूध, चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, और बारीक कटी हुई मेवा लीजिए।
खसखस का हलवा बनाने के लिए आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें। फिर, सुबह इसे निकालकर पीस लें।
एक कढ़ाई लीजिए और उसमें पिसी हुई खसखस डालकर धीमी आंच पर करीब 5-7 मिनट के लिए भुन लें।
जब यह अच्छे से सुनहरा हो जाए, तब इसमें दूध और चीनी डालकर लगातार चलते रहें।
दूध के मिश्रण को अच्छे से करीब 20 मिनट तक चलते रहे। ताकि, इसमें गुठलियां न पड़े।
अब आप इसके मिश्रण को तब तक चलाएं, तब तक ये गाढ़ा न हो जाए। साथ ही, कढ़ाई का किनारा न छोड़ने लगे।
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर इसे अच्छे से चलाएं। फिर, इसके अंदर बारीक कटी हुई सभी ड्राई-फ्रूट्स को डालकर अच्छे से सजाए। फिर, इसे ठंडा होने के बाद मजे लेकर खाएं।
आप घर में इस रेसिपी का इस्तेमाल करके खसखस के हलवे को बना सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik