इन 7 चीजों का जन्माष्टमी व्रत में जरूर करें सेवन


By Akshara Verma16, Aug 2025 03:00 PMjagran.com

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं?

क्या आप जानते हैं जन्माष्टमी व्रत के दौरान कुछ ऐसी चीजे है, जिनका सेवन करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं वह ऐसी 7 चीजें कौन सी हैं।

फलाहार खाएं

जन्माष्टमी व्रत के दौरान आप फलाहार का सेवन करें। इसे खाना काफी अच्छा माना जाता है। फलाहार में फल, मेवे और दूध शामिल हो सकते हैं।

साबूदाना खाएं

क्या आप जानते हैं साबूदाना एक पौष्टिक खाना होता है। यह व्रत में शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं। साथ ही, इसे खाने से पाचन क्रिया में भी लाभ होता हैं।

मखाना खाएं

मखाना एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता होता है, जो जन्माष्टमी व्रत में सेवन किया जा सकता है। आप इसे व्रत में एक समय खा सकते हैं।

दही खाएं

जन्माष्टमी व्रत में शरीर को ठंडक देने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैँ। यह पौष्टिक के साथ-साथ आसानी से पचने वाला भी होता है।

नारियल खाएं

नारियल खाने से शरीर को ताकत मिलती हैं। यह शरीर के लिए पौष्टिक होता है। साथ ही, यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। आप इसे व्रत में खा सकते हैं।

कुट्टू का आटा

जन्माष्टमी व्रत में कुट्टू का आटा ही खाया जाता है। यह पौष्टिक के साथ आसानी से पचने वाला भोजन है, जिससे आप पकोड़े और आलू पुड़ी बना सकते हैं।

शकरकंदी खाएं

ज्यादातर लोग जन्माष्टमी व्रत में शकरकंदी खाना पसंद करते हैं। यह एक पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। यह पेट को राहत देने के लिए बेस्ट होता है।

आप जन्माष्टमी व्रत में स्टोरी में बताई गई इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva