मैग्नीशियम की कमी में खाएं ये फूड्स


By Priyam Kumari29, Oct 2025 10:45 AMjagran.com

मैग्नीशियम पूर्ति कैसे करें?

मैग्नीशियम एक आवश्यक मिनरल है, जो शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों, नसों और दिल क सेहत के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मैग्नीशियम की कमी होने पर क्या खाना चाहिए।

बादाम खाएं

बादाम मैग्नीशियम का बेहतरीन स्त्रोत है। रोजाना कुछ बादाम खाने से मसल्स स्ट्रांग रहते हैं और थकान कम होती है। यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

राजमा और चना खाएं

राजमा, छोले और काले चने जैसे दालें मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं। यह एनर्जी बनाए रखते हैं और मांसपेशियों की कमजोरी दूर करते हैं।

एवोकाडो खाएं

एवोकाडो सुपरफूड है जिसमें हेल्दी फैट्स, फाइबर और मैग्नीशियम तीनों मौजूद होते हैं। यह हार्ट हेल्थ सुधारता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।

पालक खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियों में मैग्नीशियम की मात्रा सबसे अधिक होती है। खासकर पालक शरीर में मैग्नीशियम लेवल बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

केला खाएं

केले में पोटैशियम के साथ मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना एक केला खाने से बॉडी में मिनरल्स का संतुलन बना रहता है और मसल क्रैंप्स की दिक्कत नहीं होती।

डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट सिर्फ टेस्ट के लिए नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मूड को बेहतर करता है और ब्लड शुगर को बैलेंस में रखता है।

कद्दू के बीज खाएं

कद्दू के बीज छोटे जरूर होते हैं लेकिन मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इन्हें सलाद, स्मूदी या स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। ये मसल्स को रिलैक्स और नींद को बेहतर करते हैं।

रोजाना इनमें से कम से कम 2-3 चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva