हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए खाएं ये फल


By Akshara Verma12, Sep 2025 12:00 PMjagran.com

हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए खाएं ये फल

गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस स्थिति में कौन से फलों का सेवन करना चाहिएं। आइए जानते हैं कौन से फल सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

केले खाएं

क्या आप जानते हैं केला ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह प्रेग्नेंट लेडी के लिए बेस्ट फल होता है।

संतरा खाएं

विटामिन सी और फोलेट से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के दोषों को रोकने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

सेब खाएं

फाइबर और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

अमरूद खाएं

इसमें विटामिन सी, ई और फोलेट होता है, जो कब्ज दूर करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।

अनार खाएं

आयरन से भरपूर होता है, जो एनीमिया को रोकने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

एवोकाडो खाएं

अच्छे वसा और फोलेट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

आम खाएं

विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो शिशु की आंखों, त्वचा और प्रतिरक्षा प्रणाली के विकास के लिए फायदेमंद है।

हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए सभी महिलाओं को इन फलों का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva