आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक आने की संभावना बनी रहती है, जो बेहद खतरनाक स्थिति है।
हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहिए और यह सपना केवल और केवल सही लाइफस्टाइल से पूरा हो सकता है। आपको भी ऐसा करना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना खाते हैं, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन लोगों का बीपी अक्सर हाई रहता है। उन लोगों को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है और पोटेशियम दिल के लिए अच्छा होता है। उसके चलते बीपी कंट्रोल में रहता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां हमेशा से ही हमारी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती रही है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट बीपी को कंट्रोल में रखते हैं।
जो लोग रोजाना लहसुन खाते हैं, तो इससे उनका बीपी हमेशा कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद सिस्टोलिक, डायस्टोलिक, पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट दिल का ख्याल रखने के लिए जाने जाते हैं।
हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए आपको रोजाना ब्रोकली खानी चाहिए। ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, पोटेशियम, विटामिन-के, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें एक लिमिट से ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप ऐसा करने से बचें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com