लोग अक्सर रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं, लेकिन कई लोग सोते समय खर्राटे लेते हैं, जिससे आस-पास सो रहे लोगों को परेशानी होती है।
अगर आप अक्सर सोते समय खर्राटे लेते हैं, तो इन नेचुरल टिप्स की मदद से आप इससे राहत पा सकते हैं।
पीठ के बल सोने से खर्राटे बढ़ सकते हैं। साइड में सोने से सांस का मार्ग खुला रहता है और खर्राटों में कमी आती है।
शराब और धूम्रपान मांसपेशियों को ढीला करते हैं। नाक और गले की मांसपेशियां ढीली होने से खर्राटे बढ़ सकते हैं।
अत्यधिक वजन गले और नाक के पास अतिरिक्त वसा जमा कर सकता है। इससे नींद में सांस लेने में बाधा आती है और खर्राटे बढ़ते हैं।
भारी भोजन और तैलीय खाने से पेट में दबाव बढ़ता है। इससे नींद में खर्राटों की संभावना बढ़ जाती है।
नाक में जमी हुई गंदगी और एलर्जी भी खर्राटों का कारण बन सकती है। सोने से पहले नाक को साफ करना और आवश्यक होने पर सलाइन स्प्रे का इस्तेमाल फायदेमंद है।
अनियमित नींद शरीर की मांसपेशियों को थका देती है। समय पर सोना और जागना खर्राटों की समस्या को कम करता है।
इन टिप्स की मदद से खर्राटों से राहत पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva