अगर हम कैंसर की बात करें, तो यह एक जानलेवा बीमारी है। आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आप कैंसर के रिस्क से बच सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कैंसर से बचने के लिए आपको अपनी नींद से समझौता नहीं करना चाहिए। आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। कम नींद अक्सर कैंसर का कारण बन सकती है।
आपको अपने डेली रूटीन में फिजिकली एक्टिविटी जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप वॉकिंग, योग, और जॉगिंग आदि कर सकते हैं।
अगर आप कैंसर के रिस्क को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। आपको फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल से भरपूर चीजें खानी चाहिए।
जब हमारे शरीर की इम्यूनिटी वीक होती है, तो इससे न केवल हम बीमार होते हैं, बल्कि कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए आपको विटामिन-सी से जुड़े फूड्स खाने चाहिए।
आज ही बिजी लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना आम बात है। स्ट्रेस होने से शरीर बहुत-सी बीमारियों को जन्म देने काम करता है। इनमें कैंसर भी शामिल है। ऐसे में आपको कम से कम स्ट्रेस लेना चाहिए।
हालांकि, आपको कैंसर के खतरे को कम करने वाले फूड्स का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com