कब्ज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Farhan Khan10, Nov 2025 02:43 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों में कब्ज भी शामिल है। ऐसे में आपको अपने पेट का ख्याल रखना चाहिए।

कब्ज से राहत के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

शहद का सेवन करें

आप कब्ज जैसी भयंकर समस्या से राहत पाने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद में मुख्य रूप से विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

शहद का सेवन करने का तरीका

आपको इसके लिए रात में एक गिलास गुनगुने पानी और सुविधा के अनुसार शहद लेना है। अब इन दोनों चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करें और इसका सेवन करें। आपको काफी आराम मिलेगा।

नींबू का रस और काला नमक

नींबू का रस और काला नमक दोनों में ही मुख्य रूप से विटामिन-सी, पोटेशियम, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फाइबर, और तांबा जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नींबू के रस में काला नमक मिलाकर पिएं

अगर आप रोजाना सुबह में नींबू के रस में काला नमक मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको कब्ज से तुरंत राहत मिल सकती है। आपको एक बार यह उपाय जरूर आजमाना चाहिए।

मुनक्का होता है बेस्ट

अगर हम मुनक्का की बात करें, तो इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कब्ज से राहत दिला सकते हैं।

भीगे मुनक्का खाएं

आपको रात में 6-7 मुनक्का भिगोकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है। ऐसे में कुछ दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा। इसके अलावा यह खून की कमी को भी पूरा करता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com