सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी के लिए होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जिस पर गणेश जी की विशेष कृपा होती है। आइए इस मूलांक के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
ज्योतिष शास्त्र के साथ ही अंक शास्त्र भी बेहद अहम माना जाता है। अंक शास्त्र में मूलांक निहित होते हैं और मूलांक 01 से 09 तक होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं।
हम आपको मूलांक 09 के बारे में बता रहे हैं। किसी महीने की 9, 18 और 27 तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 09 होता है। यह मूलांक गणेश जी को बेहद प्रिय होता है।
गणेश जी की कृपा से मूलांक 09 वाले लोग हर काम में सफल हो जाते हैं। हालांकि इनकी खासियत होती है कि ये कोई भी काम कल पर नहीं छोड़ते। अपना काम पूरा करके ही उठते हैं।
जिन जातकों का मूलांक 09 होता है। उनका स्वभाव निडर वाला होता है। ये कभी किसी को काम को करने और हमेशा सच बोलने से नहीं घबराते। जो कहते हैं, डंके की चोट पर कहते हैं।
मूलांक 09 वाले लोग अपनी फैमिली के लिए बेहद लकी माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार की हर छोटी छोटी और बड़ी से बड़ी जरूरत का ख्याल रखते हैं।
ये अपने पार्टनर के प्रति भी बेहद वफादार होते हैं। अपने साथी का हर हाल में साथ निभाते हैं, चाहें कैसी भी सिचुएशन हो। मूलांक 09 वाले लोग अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com