दूर्वा खाने से शरीर को मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे


By Farhan Khan12, Sep 2025 02:21 PMjagran.com

दुर्वा घास होती है हेल्दी

दुर्वा घास की बात करें, तो यह न केवल धार्मिक लिहाज से बेहद पवित्र मानी जाती है, बल्कि सेहत के लिए भी दुर्वा घास काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह बड़े से बड़ा रोग ठीक करने की क्षमता रखती है।

दुर्वा घास खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना दुर्वा घास खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दुर्वा घास में मौजूद पोषक तत्व

दुर्वा घास को दूब घास भी कहते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम, एसिटिक एसिड, एल्कलॉइड, ग्लूकोसाइड और फ्लेवोन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप दुर्वा घास का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

दुर्वा घास कैल्शियम का रिच सोर्स होती है। ऐसे में अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो आपको दुर्वा घास खानी चाहिए। इससे आपकी हड्डियां लोहे जैसी हो सकती है।

इम्यूनिटी के लिए रामबाण

मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको दुर्वा घास खानी चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

पेट रहेगा चकाचक

जो लोग खराब पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में दुर्वा घास शामिल करनी चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

दुर्वा घास लिमिट में खाएं

हालांकि आपको दुर्वा घास का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें आपको लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com