जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ने लगती है। वैसे-वैसे लोगों को आलस आने लगता है। रजाई में से निकलने का मन नहीं करता। एक्सरसाइज न करने का तो कहना ही क्या। एक्सरसाइज न करने से शरीर बीमार होने लगता है।
शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फॉर्मूला है कि आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करनी चाहिए। एक्सरसाइज में सबसे आसान स्ट्रेचिंग करना है। आपको रोज स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में स्ट्रेचिंग करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन लोगों को हर छोटी छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को सर्दियों में सुबह में रोजाना स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे उनका दिमाग शांत हो सकता है और आपको स्ट्रेस से निजात मिल सकती है।
अगर आप सुबह में सर्दियों में स्ट्रेचिंग करते हैं, तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपकी मसल्स लचीली हो सकती है क्योंकि सर्दी के दिनों में ठंड के कारण मसल्स अकड़ जाती है।
सर्दियों में सुबह में स्ट्रेचिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से आपकी स्किन लंबे समय तक जवां रहती है।
जो लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को सर्दियों में सुबह में स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है।
सर्दियों में जिन लोगों के जोड़ों में अक्सर दर्द रहता है। उन लोगों के लिए सर्दियों में स्ट्रेचिंग किसी अमृत से कम नहीं है। इससे उनके जोड़ों का दर्द एकदम बढ़िया हो सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com