सुबह में काली चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan03, Nov 2025 03:40 PMjagran.com

हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना

शरीर को हेल्दी रखने में न केवल हेल्दी डाइट अहम मानी जाती है, बल्कि ड्रिंक्स भी उतने ही जरूरी माने जाते हैं। आपको हमेशा हेल्दी ड्रिंक्स पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नहीं तो शरीर बीमार हो सकता है।

काली चाय पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सुबह में काली चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

काली चाय में मौजूद पोषक तत्व

काली चाय में कैफीन, एल-थीनाइन, थियोब्रोमाइन, फ्लेवोनोइड्स, कैटेचिन, पोटेशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, फोलेट और विटामिन-बी2 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको सुबह में खाली चाय पीनी चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको काली चाय पीनी चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।

पेट रहेगा चकाचक

अगर आप खराब पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको काली चाय का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट को अच्छा रखता है।      

बदलते मौसम में रहेंगे निरोग

काली चाय में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे कई एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपको बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से निजात दिला सकते हैं।

काली चाय लिमिट में पिएं

हालांकि, आपको सुबह में काली चाय पीते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में पीना चाहिए। ज्यादा पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com