रोजाना शाम को 7 बजे डिनर करने से मिलते हैं ये शानदार फायदे


By Farhan Khan10, Sep 2025 11:44 AMjagran.com

सही टाइम पर डिनर करना

शरीर को लंबे समय तक निरोग रखने के लिए सही टाइम पर खाना खाना बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या फिर डिनर सभी को टाइम पर करना चाहिए और इसे ही सेहत का असली मूल मंत्र माना जाता है।

शाम 7 बजे डिनर करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप शाम को 7 बजे डिनर करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

वजन रहता है कंट्रोल

लेट नाइट डिनर करने से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में शाम 7 बजे डिनर करने से पाचन को पूरा समय मिलता है। इसके चलते कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

अनिद्रा की समस्या से निजात

जो लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रोजाना शाम 7 बजे डिनर कर लेना चाहिए। इससे पेट एकदम हल्का हो जाता है और पेट हल्का होने से नींद टाइम पर आती है क्योंकि पेट भारी होने से अक्सर नींद में खलल पड़ता है।

नहीं होती थकान

जब हम शाम 7 बजे डिनर करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म एकदम सही रहता है और मेटाबॉलिज्म सही होने से हमारे शरीर में ऊर्जा का लेवल स्थिर बना रहता है। इसके चलते थकान भी न के बराबर होती है।

स्ट्रेस से निजात

जिन लोगों को अक्सर हर छोटी छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को शाम 7 बजे डिनर कर लेना चाहिए। इससे दिमाग एकदम शांत रहता है और स्ट्रेस भी एकदम गायब हो जाता है।

वीक इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

शाम 7 बजे डिनर करने से आपकी इम्यूनिटी एकदम मजबूत रहती है और आप बीमार भी कम से कम होते हो क्योंकि वीक इम्यूनिटी अक्सर हमें बीमार बना देती है। ऐसे में रोजाना ऐसा करने की कोशिश करें।

चाय या कॉफी न पिएं

शाम 7 बजे डिनर करने के अलावा आपको कुछ भी ऐसा खाना या पीना नहीं चाहिए, जो आपकी नींद को उड़ा दें। मसलन कॉफी या चाय से परहेज करना चाहिए। इनमें कैफ़ीन होता है और यह नींद में खलल डालता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com