डिनर के बाद रोजाना 2 हरी इलायची खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan01, Nov 2025 02:07 PMjagran.com

इलायची होती है बेस्ट

हमारे किचन में रखें मसाले सेहत के लिए सेहत के लिए काफी शानदार माने जाते हैं। इनमें पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो बड़े से बड़े रोग आसानी से ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। इनमें इलायची भी शामिल है।

इलायची का क्या काम है?

इलायची की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खाने में खुशबू बढ़ाने का काम करती है। इसके बिना कोई भी डिश अधूरी है इसलिए अधिकतर खाने में इलायची का इस्तेमाल किया जाता है।

2 इलायची खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप डिनर के बाद रोजाना 2 इलायची खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

इलायची में मौजूद पोषक तत्व

इलायची में विटामिन-सी, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-बी3, विटामिन-बी6, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको डिनर के बाद रोजाना 2 हरी इलायची खानी चाहिए। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को डाइट में 2 हरी इलायची शामिल करनी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको डिनर के बाद 2 इलायची खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

पेट रहेगा चकाचक

अगर आपका पेट अक्सर खराब हो जाता है, तो ऐसे में आपको अपने पेट को चकाचक रखने के लिए 2 हरी इलायची का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com