मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएं बाजरे की खिचड़ी


By Abhishek Pandey14, Jan 2023 01:41 PMjagran.com

मकर संक्रांति

इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी, रविवार के दिन मनाया जाएगा।

खिचड़ी

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन जरूर किया जाता है, आप इस पर्व पर बाजरे की खिचड़ी बना सकते हैं।

सामाग्री

बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए 250 ग्राम बाजरा, 100 ग्राम मोठ दाल छिलके वाली, स्वादानुसार नमक, चार बड़ी चम्मच मक्खन की जरूरत होगी।

बाजरा

बाजरे में पानी का छींटा देकर इमामदस्ते में हल्के हाथ से कूटें ताकि इसका छिलका उतर जाए।

पानी

एक बर्तन में करीब डेढ़ लीटर पानी आंच पर चढ़ा दें। इसमें बाजरा और दाल डालकर स्वादानुसार नमक मिला दें।

हल्की आंच पर पकाएं

इसे हल्की आंच पर पकने दें। जब यह उबलने लगे तब इसे हल्के हाथों से बराबर चलाती रहें। जब दोनो अच्छी तरह घुल जाएं तब आंच से उतार लें।

मक्खन

परोसने से पहले इसमें मक्खन डालकर अच्छी तरह मिला लें।